Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

यूपीआई पर शुल्क मंजूर नहीं, हजारीबाग चैंबर ने विरोध किया:व्यापारियों ने आंदोलन का किया ऐलान, शुल्क लगा तो यूपीआई भुगतान बंद करने की चेतावनी


हजारीबाग में यूपीआई डिजिटल लेनदेन पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव के विरोध में हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मालवीय मार्ग स्थित विनोद स्टोर के सामने धरना दिया। इसमें चैंबर पदाधिकारी व कई व्यवसायी शामिल थे। व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान को शुल्क मुक्त रखने की मांग की। चैंबर अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाल ने कहा कि यूपीआई ने देश की भुगतान व्यवस्था बदल दी है। शुल्क लगाने से व्यापारियों और ग्राहकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने सरकार से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और छोटे कारोबारियों की लागत न बढ़ाने की अपील की। चैंबर की मांग है कि यूपीआई पहले की तरह सरल और शुल्क मुक्त रहे। चैंबर सचिव राकेश ठाकुर ने बताया, यूपीआई ने भुगतान आसान किया है; शुल्क लगने पर व्यापारियों के खर्च पर सीधा असर पड़ेगा। व्यवसायियों ने चेतावनी दी, यदि यूपीआई पर शुल्क लगा तो चैंबर आंदोलन तेज करेगा। हजारीबाग के व्यापारी यूपीआई से भुगतान लेना-देना बंद कर सकते हैं। चैंबर ने सरकार से इस प्रस्ताव पर फिर से विचार कर यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles