Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल-नाबालिग लड़का-लड़की की शादी का VIDEO:लड़की के पिता के आवेदन पर केस दर्ज, दोनों को किया रेस्क्यू; वीडियो बनाने वालों की तलाश


सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़का और लड़की की शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों नाबालिगों को रेस्क्यू कर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों नाबालिगों की शादी कराई गई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा दोनों पर दबाव बनाए जाने और शादी का वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की बात सामने आई है। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रेस्क्यू के बाद दोनों से हो रही पूछताछ थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों नाबालिगों को रेस्क्यू किया। पुलिस शादी से पहले और शादी के दौरान की परिस्थितियों के बारे में दोनों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शादी में कौन-कौन लोग शामिल थे। पिता के आवेदन पर दर्ज हुआ केस मामले में लड़की के पिता की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शादी कराने में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। वायरल वीडियो से होगी शामिल लोगों की पहचान थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि दोनों नाबालिगों का रेस्क्यू कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है। वीडियो वायरल करने वाले हैंडल पर भी कार्रवाई पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति या हैंडल की भी पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों से संबंधित फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर या वायरल न करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles