![]()
मझिआंव| नगर पंचायत अंतर्गत कैच द रेन 2026 को लेकर मीटिंग/ट्रेनिंग तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी तथा कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार द्वारा कैच द रेन 2026 के गाइडलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कहा गया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सभी जनता से अनुरोध है कि जल संचयन को देखते हुए वर्षा जल को एकत्रित करने के लिए वर्षा जल संचयन अपने-अपने छत का पानी को सुनिश्चित करते हुए ग्राउंडवाटर रिचार्ज करें और लोगों को संदेश दें, ताकि जल संरक्षण हो सके। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के नगर प्रबंधक जितेश कुमार, राकेश पाठक, स्नेही आनंद, अनूप तिवारी, अमित पाठक, राकेश सिंह, विकास सिंह, मुजाहिद अंसारी, विश्वजीत कुमार के साथ-साथ सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे। गढ़वा| वैवाहिक वर्षगांठ को समाज सेवा से जोड़ते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस की सदस्य रजनी गुप्ता एवं उनके पति शिव कुमार गुप्ता ने शनिवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल पांच यूनिट रक्त संग्रह किया गया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल, ब्रेड और लस्सी के 50 पैकेट वितरित किए गए। शिविर में रजनी गुप्ता, क्लब की सचिव अंकिता अग्रवाल तथा गढ़वा डेंटल कॉलेज के छात्र सोनू कुमार, अंकित कुमार और दीपक कुमार ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदाताओं ने लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों सहित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच फल, ब्रेड और लस्सी का वितरण किया गया।
