आगामी एक सितंबर से हटिया-राउरकेला रेलमार्ग पर हटिया से लेकर बानो रेलवे स्टेशन तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होगी।यह ट्रेन पूजा स्पेशल ट्रेन के रुप मे लगातार 91 दिन तक ट्रिप लगायेगी।उक्त आशय की जानकारी पोकला रेलवे स्टेशन मास्टर एम एल तिर्की ने आज शुक्रवार को देते हुये बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से निर्गत कि गई पत्र मे बताया गया है कि स्पेशल ट्रेन आगामी एक सितंबर को (ट्रेन संख्या 08631) हटिया से सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे बानो रेलवे स्टेशन के लिये प्रस्थान करेगी।जो सुबह 11 बजकर 30 मिनट मे बानो पहुंचेगी।इस बीच बालसिरिंग स्टेशन मे सुबह 9.30 बजे,लोधमा रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.41 बजे,कर्रा स्टेशन 9.53 बजे,गोविंदपुर सुबह10.06 बजे,बकसपुर स्टेशन सुबह 10.20 बजे ,पोकला स्टेशन सुबह 10.30 बजे,पकरा स्टेशन सुबह 10.38 बजे,कुरकुरा सुबह 10.48 बजे,महाबुआंग सुबह 11.00 बजे पहुंचेगी।जबकि बानो की ओर से(ट्रेन संख्या 08632) शाम 04 बजकर 30 मिनट मे हटिया के लिये रवाना होगी। दौरान महाबुआंग स्टेशन मे शाम0 4 बजकर 40 मिनट पर,कुरकुरा स्टेशन मे शाम 04 बजकर 50 मिनट मे,पकरा स्टेशन मे शाम 05 बजे,पोकला स्टेशन मे शाम 05 बजकर 08 मिनट मे,बकसपुर स्टेशन मे शाम 05 बजकर 16 मिनट मे आगे के लिए रवाना होगी।

