Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रजौन थाना से 200 मीटर दूर 5 लाख की चोरी:बांका में घर से 70 हजार कैश और सोने-चांदी के आभूषण गायब, अज्ञात के खिलाफ FIR


बांका जिले के रजौन थाना से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित वीआईपी कॉलोनी में एक घर से करीब 5 लाख रुपए की संपत्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना उदय कुमार सिंह के घर की है। इस संबंध में उनकी पत्नी अंजना देवी ने बताया कि हर दिन की तरह वे सभी परिवार के सदस्य थाना स्थित शिव मंदिर में शाम की आरती में पूजा-अर्चना करने गए थे। आरती के बाद जब वे घर लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ मिला।उस समय उन्हें लगा कि संभवतः दरवाजा गलती से खुला रह गया होगा। जब किसी काम से पैसे की जरूरत पड़ी और वे गोदरेज अलमारी से पैसे निकालने गई। उन्होंने देखा कि उसमें रखे 70 हजार रुपए नगद तथा सोने-चांदी के सभी आभूषण गायब हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार अलमारी में रखी कुल करीब 5 लाख रुपए की संपत्ति चोरी हो गई है। अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज घटना के बाद परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आसपास के लोगों द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दी गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चोर को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही पुलिस चोरी की घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं और पुलिस से सामान बरामद करने की गुहार लगाई है। थाना अध्यक्ष राजरतन ने बताया की पुलिस द्वारा मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस द्वारा चोरी की घटना में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles