Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रनवे के दोनों तरफ से झाड़ियों की कटाई और सफाई जल्द पूरा करें


सिटी रिपोर्टर| बोकारो गुरूवार को बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने बोकारो परिसदन में बोकारो हवाई अड्डा विस्तारीकरण से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि बोकारो हवाई अड्डा से जल्द उड़ान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपस में समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बोकारो के विकास को एक नई उड़ान दी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी बाधाओं को दूर करते हुए हवाई अड्डा से उड़ान जल्द सुनिश्चित करना हम सभी का लक्ष्य हैं, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ सभी आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें। साथ ही उन्होंने बीएसएल प्रबंधन को बोकारो हवाई अड्डा परिसर में 75 मीटर रनवे के दोनों तरफ से झाडिय़ां की कटाई व साफ सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया। सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीएसएल के प्रतिनिधि एके तिवारी, एएआई रांची के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, नगर डीएसपी आलोक रंजन, डीपीआरओ रवि कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी चास जया कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles