Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची ने जीता खो-खो खिताब, रामगढ़ उपविजेता:जामताड़ा में 20वीं जूनियर झारखंड राज्य बालिका प्रतियोगिता संपन्न, अब राष्ट्रीय स्तर पर होगा चयन


जामताड़ा के गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 20वीं जूनियर झारखंड राज्य बालिका खो-खो प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। रोमांचक फाइनल मुकाबले में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। रामगढ़ की टीम उपविजेता रही, जबकि खूंटी ने तीसरा और मेजबान जामताड़ा ने चौथा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित समापन समारोह में मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक एवं पूर्व खो-खो खिलाड़ी नीलम कुजूर तथा साइबर पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में झारखंड के कुल 16 जिलों की बालिका टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन का स्तर काफी ऊंचा रहा। राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर में किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, इस तरह के मंच से उभरने वाली प्रतिभाएं भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। खेल प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण मंच: नीलम कुजूर मुख्य अतिथि नीलम कुजूर ने कहा कि राज्य स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएं खेल प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां की बेटियां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। वहीं रांची टीम की खिलाड़ी आकांक्षा कच्छप ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा मिल रहे प्रोत्साहन का सकारात्मक असर दिख रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles