Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रांची-पटना हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर, लगी आग:हादसे में कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, सुरक्षा के लिए यातायात रोका गया


हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इटखोरी मोड़ के पास रांची-पटना मुख्य मार्ग पर दो मालवाहक ट्रकों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों ट्रक जलने लगे। इस घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और सुरक्षा कारणों से यातायात रोक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहनों के इंजन से चिंगारी निकली और तुरंत आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जानकारी के अनुसार, एक ट्रक में भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक लदा था, जबकि दूसरे में स्पंज था। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पदमा ओपी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी संचित दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल बरही से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों वाहनों के चालक और सह-चालक समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई पदमा ओपी प्रभारी संचित दुबे ने बताया कि दो मालवाहक गाड़ियों के बीच टक्कर हुई थी। एक ट्रक पर कोल्ड ड्रिंक और दूसरे में स्पंज लदा था। दमकल टीम ने आग बुझा दी है। हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई थी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आग बुझने और स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल वन-वे (एकतरफा) मार्ग खोलकर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles