डीसी की अपील… जरूरत के अनुसार खरीदें पेट्रोल डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। वहीं लोगों से भी जरूरत के अनुसार पेट्रोल-डीजल खरीदने की अपील की। रांची | रांची में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। तेल कंपनियां मांग की तुलना में 30% तक कम सप्लाई कर रही है। गुरुवार को रांची के 56 पेट्रोल पंपों में से 12 पेट्रोल पंप ड्राई रहे। जहां पेट्रोल उपलब्ध था, वहां गाड़ि़यों की लंबी कतार लगी थी। हालात ऐसे बने कि कई जगह भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पंप डीलरों ने बताया कि कीमत बढ़ने की आशंका के कारण लोग ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं। विस्तृत पेज 5 पर


