Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में आज भारी बारिश की चेतावनी:13 जिलों में हेवी रेन का यलो अलर्ट जारी, बंगाल की खाड़ी में बना है लो प्रेशर एरिया


बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में साफ दिखने लगा है। सोमवार को राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया। राजधानी रांची में नौ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बोकारो में छह मिमी बारिश हुई। मेदिनीनगर में एक मिमी और जमशेदपुर में 0.2 मिमी वर्षा हुई। इस बारिश का सीधा असर तापमान पर पड़ा है। रांची का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया, वहीं मेदिनीनगर में 2.2 डिग्री और बोकारो में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। झारखंड के मौसम की तस्वीरें देखें….. आज 13 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 जुलाई को रांची समेत खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट घोषित किया है। 29 और 30 जुलाई को भी कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर तेज बारिश, गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री और न्यूनतम 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 29% कम बारिश, फिर भी खेती को मिली रफ्तार एक जून से 27 जुलाई तक झारखंड में सामान्य 467.4 मिमी के मुकाबले 330.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 29 प्रतिशत कम है। राजधानी रांची में भी इस अवधि में 19 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में बारिश की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही है। हालिया बारिश के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में धान रोपाई का काम तेज हो गया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। आज रांची, धनबाद, साहिबगंज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा मौसम विभाग ने आज कई जिलों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी है। विशेष रूप से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और दुमका के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बीते 24 घंटों में जमशेदपुर में लगभग 31 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर रहने और खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles