Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में युवक ने हाईटेंशन टावर पर चढ़ लगाई फांसी:प्रेमिका से किसी बात पर हुआ था विवाद, गुमला से पहुंचा रांची और दे दी जान


रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र के कादोजोरा गांव में एक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के चेटो परसा गांव निवासी जट्टू उरांव के 18 वर्षीय पुत्र बिरसा उरांव के रूप में हुई है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। सुबह ग्रामीणों ने टावर पर शव लटका देखा, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बेड़ो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। टेक्नीशियन की मदद से शव को नीचे उतारा गया पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग को सूचित कर बिजली कटवाई। इसके बाद टेक्नीशियन की मदद से शव को टावर से नीचे उतारा गया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार, बिरसा उरांव का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, आत्महत्या से एक दिन पहले बिरसा का अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आवेश में आकर उसने यह कदम उठाया। बिजली बंद होने पर टावर पर चढ़ने की आशंका यह जिले की पहली घटना है, जिसमें इतनी ऊंचाई पर स्थित बिजली टावर पर चढ़कर किसी ने फांसी लगाई हो। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने देर रात या अहले सुबह आत्महत्या की होगी, जब बिजली आपूर्ति बंद रही होगी, अन्यथा उसे करंट लग सकता था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles