Tuesday, October 20, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन:मोरहाबादी मैदान में हजारों श्रद्धालुओं की जुटी भीड़, आतिशबाजी से उत्सुक हुए लोग


रांची में मंगलवार की शाम विजयादशमी पर रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मोरहाबादी मैदान में मुख्य अतिथि थे। मोरहाबादी मैदान में 70 फीट ऊंचा रावण, 65 फीट का कुंभकर्ण और 60 फीट ऊंचा मेघनाद के पुतले जलााए गएा। ‘सोने की लंका’ का दहन भी खास रहा। पुतलों में आग लगते ही मैदान आतिशबाजी और रोशनी से भर गया। रावण दहन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो और आतिशबाजी हुई। हजारों श्रद्धालु दोपहर से ही मैदान में जुटने लगे थे। शाम में पुतला दहन किया गया। मोरहाबादी के अलावा अरगोड़ा और टाटीसिलवे में भी रावण दहन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। अरगोड़ा मैदान में रावण (55 फीट), कुंभकर्ण (50 फीट) और मेघनाद (50 फीट) के पुतले जलाए गए। बताते चलें कि अरगोड़ा मैदान में विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर रावण दहन के लिए तैयार किए गए तीनों पुतले (रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद) पूरी तरह से वॉटरप्रूफ तकनीक से बनाए गए थे।

यह ऐतिहासिक कदम मौसम के बदलते मिजाज और बारिश की संभावना को देखते हुए उठाया गया था ताकि किसी भी तरह के व्यवधान के बिना ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ का यह उत्सव संपन्न हो सके। ​प्रशासन की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles