झारखंड में मानसून के प्रवेश के 10 दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ा है। कुछ जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। शनिवार को भी रांची सहित चार जिलों में झमाझम बारिश हुई। रांची में 20 एमएम, गुमला में 2.5 एमएम, हजारीबाग में 1 एमएम और पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 23.5 एमएम बारिश हुई। इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। मौसम विभाग के अनुसार 21 जून को भी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा सहित मध्य क्षेत्र अन्तर्गत रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी,रामगढ़ में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से अधिकतम तापमान बढ़ गया। सरायकेला का अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री बढ़कर 39 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री बढ़कर 35.2 डिग्री पर पहुंच गया,जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। मानसून की सुस्ती टूटेगी, 23 से फिर बढ़ेगा दो हफ्ते से जारी मानसून ब्रेक खत्म होने के आसार हैं। सैटेलाइट तस्वीरों में फिर बादल बनते दिखने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार मानसून 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मानसून की पश्चिमी शाखा 8 और पूर्वी शाखा 12 जून से स्थिर हैं। इस सुस्ती के कारण देश के बड़े हिस्से में सूखे की चिंता पैदा होने लगी थी। आईएमडी का कहना है कि बढ़ती बादल गतिविधियां संकेत दे रही हैं कि मानसून अब धीरे-धीरे पूरे देश में अपनी पकड़ मजबूत करेगा।
रांची में 20 एमएम बारिश, पारा 3.6 डिग्री बढ़ा, आज पूरे राज्य में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट