Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में 40 एमएम बारिश, सड़कें बनी तालाब, राज्य में ठनके से तीन की मौत


झारखंड में मानसून से पहले आंधी-बारिश ने तबाही मचाई। रांची सहित अधिकतर जिलों में गुरुवार दोपहर आंधी के साथ बारिश हुई। इससे दर्जनों पेड़ उखड़ गए। होर्डिंग्स और बैनर हवा में उड़ गए। बिजली कुल हो गई। इस दौरान ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में घाटशिला के फुलझरी निवासी धनु हेम्ब्रम (30), रामगढ़ के होन्हेटांड़ निवासी अर्जुन करमाली (18) और पोटका के हेंसलबील निवासी मुस्कान पान (22) शामिल हैं। ठनके की चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि 10 मवेशियों की भी जान चली गई। रांची में दोपहर 1:40 बजे बारिश शुरू हुई, जो 3:40 बजे बंद हुई। इस दो घंटे में राजधानी मे सबसे अधिक 40 एमएम बारिश हुई। वहीं चाईबासा के जगन्नाथपुर में 15 एमएम और बहरागोड़ा में 10 एमएम बारिश हुई। रांची में बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया। आंधी में बेड़ो में छह गांव कोटपाली, तुतली, दिघिया, रोागडीह, पतराटोली और पाकलमेड़ी में करीब एक दर्जन घरों के छप्पर उड़ गए। तीन-चार दिन में मानसून की एंट्री संभव झारखंड में अगले तीन-चार दिन में मानसून की एंट्री हो सकती है। संथाल के रास्ते मानसून प्रवेश करेगा। इस दौरान अच्छी बारिश की संभावना है। अभी जो बारिश हो रही है, उसी का असर है। 15 जून से बारिश में कमी आएगी। लेकिन 24 घंटे के दौरान होने वाले बदलाव से स्पष्ट हो जाएगा कि मानसून कैसा रहेगा।। 18 जून तक सामान्य से कम, इसके बाद दूसरे सप्ताह से सामान्य बारिश होगी। दो दिन आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मानसून की आहट शुरू हो गई है। गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश को प्री मानसून बारिश कह सकते हैं। अभी अगले दो दिन अच्छी बारिश के आसार है। फिलहाल एक सिस्टम भी एक्टिव है। दक्षिण पंजाब से दक्षिण बांग्लादेश की ओर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के उपर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से 12 और 13 जून को राज्य में बारिश होगी।- अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles