Home india रांची विश्वविद्यालय… वीसी ने दिया आश्वासन, स्टेट-2 और 3 में होनी है...

रांची विश्वविद्यालय… वीसी ने दिया आश्वासन, स्टेट-2 और 3 में होनी है प्रोन्नति

0
रांची विश्वविद्यालय… वीसी ने दिया आश्वासन, स्टेट-2 और 3 में होनी है प्रोन्नति

रांची यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसरों के प्रमोशन को लेकर चल रही प्रक्रिया अब डेडलाइन बनाम दस्तावेज के बीच उलझती नजर आ रही है। बड़ी संख्या में शिक्षक जरूरी कागजात के अभाव में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते यूनिवर्सिटी को एक बार फिर झुकना पड़ा है। शिक्षकों के बढ़ते दबाव और मांग को देखते हुए कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने संकेत दिया है कि प्रमोशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाई जाएगी। खास बात यह है कि स्टेज-1 से स्टेज-2 प्रमोशन के लिए यह तीसरी बार डेडलाइन बढ़ाने की नौबत आई है, जो पूरी प्रक्रिया की चुनौतियों को उजागर करती है। इससे पहले टीचर एसोसिएशन के संयोजक डॉ कंजीव लोचन की अध्यक्षता में शिक्षकों ने रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहू को आवेदन देकर प्रमोशन आवेदन बढ़ाने की तिथि की ध्यान आकृष्ट कराया। वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों के लिए स्टेज-3 प्रमोशन हेतु आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च को समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही वर्ष 2018 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए स्टेज-2 प्रमोशन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है, जो जल्द ही समाप्त होने वाली है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक अब तक अपना आवेदन जमा नहीं कर सके हैं। जानकारी के अनुसार, कई शिक्षक आवश्यक दस्तावेजों को जुटाने और सत्यापित करने में लगे हुए हैं, जिसके कारण आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। शिक्षकों का कहना है कि सभी जरूरी कागजात एकत्र करने में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है, जिससे वे तय समयसीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए। कंजीव लोचन (संयोजक), डॉ. अनीता कुमारी गुप्ता, डॉ. अलका रानी बाड़ा, डॉ. प्रीति दीपिका मिंज, डॉ. अमिता, डॉ. मनु भारती, डॉ. प्रतिभा महतो, डॉ. स्मिता किरण, डॉ. नैन्सी तिर्की, डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. आशा होरो, डॉ. ममता कुजूर, डॉ. प्रिया कुमारी, स्नेहा साह, डॉ. अमित प्रणय, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. कंचन, डॉ. मार्शल, डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि प्रमोशन आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाना एक मात्र विकल्प है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version