jamshedpur.
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की महिला विंग की एक महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित एक होटल में संपन्न हुई. जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 17, 18 एवं 19 मई को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले ””””””””राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026”””””””” की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी. सम्मेलन की ओर से शहरवासियों महोत्सव में राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में शिरकत करने की अपील की गयी. निर्णय लिया गया कि पारंपरिक परिधानों में आने वाले प्रतिभागियों में से सबसे आकर्षक युगल (कपल) एवं अन्य प्रतिभागियों को चयनित कर ””””””””सरप्राइज गिफ्ट”””””””” देकर सम्मानित किया जायेगा. मौके पर जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, महिला विंग प्रभारी संगिता शर्मा, स्वाति अग्रवाल, राखी शर्मा, रश्मि केवालका, उषा शर्मा, मेनका शर्मा, संगिता बंसल, संगिता काबरा, रिंकू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, प्रीति काउंटिया, मोनिका शर्मा, बबीता अग्रवाल, संतोष माहेश्वरी एवं मंजू खंडेलवाल उपस्थित थीं.ईम्मानुएल बैपटिस्ट चर्च सीतारामडेरा की कार्यकारिणी कमेटी गठित
jamshedpur.
ईम्मानुएल बैपटिस्ट चर्च सीतारामडेरा में सोमवार को वार्षिक बैठक ईम्मानुएल बैपटिस्ट चर्च सीतारामडेरा में आयोजित हुई. बैठक में 2026 से 2029 के लिए ये कार्यकारिणी कमेटी का निर्विरोध गठन किया गया. इसके साथ ही महिला समिति का भी गठन दिया गया. जो इस प्रकार है.अध्यक्ष- फ्रेंकलीन बनसारिया, उपाध्यक्ष- माइकेल दास, महासचिव- सामुएल महापात्रो, सह सचिव- पीआर चौहान, खजांची- थॉमसन बेहरा, डिकनस- कमलेश एड्रूंस, आइजक सामुएल, हेरोद कुमार, जेपी प्रधान, कमेटी मेंबर: काजल दास, डीकसन नाथ, शंकर पाडिया, जेंस तिग्गा, अभिजित मीर, पंकज गिरि, ऑडिटर- शंतानु बिशोई, शामशन मुर्मू महिला समिति: अध्यक्ष- सुलेखा चौहान, उपाध्यक्ष- निरुपा लाल, सचिव- शर्मीला महापात्रो, सह सचिव- रेणु मसीह, खजांची- बंदना महापात्रो, ऑडिटर- सुडीहरा बेहरा‘लिविंग इन रिलेशनशिप’ का कुलपति ने किया विमोचन
jamshedpur.
कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो ईला कुमार को डॉ त्रिपुरा झा ने अपनी नवीन पुस्तक ‘लिविंग इन रिलेशनशिप’ की प्रथम प्रति भेंट की. इस अवसर पर कुलपति ने पुस्तक की विषयवस्तु के संबंध में लेखिका से विस्तार से जानकारी प्राप्त की. डॉ झा ने बताया कि यह पुस्तक सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, कानूनी एवं नैतिक पक्षों पर आधारित उनके गहन शोध और विचारों का संकलन है. कुलपति प्रो ईला कुमार ने अंग्रेजी भाषा में लिखी गयी इस पुस्तक पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की. मौके पर विश्वविद्यालय के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक उपस्थित थे, जिन्होंने इस शैक्षणिक और रचनात्मक उपलब्धि की सराहना की.The post राजस्थान महोत्सव में पारंपरिक परिधान में आने वालों को मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट appeared first on Prabhat Khabar.


