Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद इरफान अंसारी का छलका दर्द, बोले- हार का दुख नहीं, अपनों ने तोड़ दिया भरोसा

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद इरफान अंसारी का छलका दर्द, बोले- हार का दुख नहीं, अपनों ने तोड़ दिया भरोसा

Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भावुक नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर धनबल, छल और साजिश की राजनीति करने का आरोप लगाया. इरफान अंसारी ने कहा कि उन्हें चुनाव में हार का उतना दुख नहीं है, जितना अपने ही लोगों द्वारा विश्वास तोड़े जाने का दर्द है. राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद महागठबंधन के भीतर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. ऐसे माहौल में इरफान अंसारी की भावुक प्रतिक्रिया ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है. राजनीति में हार के बाद बयान भी उतनी ही तेजी से आते हैं, जितनी तेजी से जीत के बाद मिठाइयां बांटी जाती हैं.

भाजपा पर लगाया धनबल और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

इरफान अंसारी ने कहा कि यदि सभी लोग एकजुट रहते और साथ खड़े होते, तो भारतीय जनता पार्टी यह चुनाव नहीं जीत पाती. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने धनबल, छल और सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि आज भाजपा अपनी जीत का जश्न मना रही है, लेकिन यह जीत जनभावनाओं की नहीं, बल्कि धनबल और सत्ता के दुरुपयोग की जीत है. उनके मुताबिक लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि होता है, लेकिन राजनीतिक परिस्थितियों ने इस चुनाव को अलग दिशा दे दी.

‘दिल आहत है, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका मन आहत है, लेकिन वह निराश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि संघर्ष उनकी पहचान है और जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और जीत-हार स्थायी नहीं होती. इरफान अंसारी ने कहा कि आज परिस्थितियां उनके पक्ष में नहीं रहीं, लेकिन भविष्य में हालात बदलेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन उनके साथ है और वह लगातार संघर्ष करते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में राजनीतिक भूचाल! आरजेडी विधायक सुरेश पासवान ने कांग्रेस प्रभारी के. राजू को बताया ‘सबसे बड़ा गद्दार’

आज उनका दिन है, कल हमारा भी आएगा: इरफान अंसारी

अपने संदेश में इरफान अंसारी ने कहा कि राजनीति में किसी की जीत या हार हमेशा के लिए नहीं होती. उन्होंने कहा कि आज भाजपा का दिन है, लेकिन आने वाले समय में परिस्थितियां बदलेंगी और उनका भी समय आएगा. उन्होंने कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में पीछे हटने वाले नहीं हैं और जनता के हितों तथा अपने राजनीतिक सिद्धांतों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे. उनकी इस प्रतिक्रिया को राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन के भीतर बढ़ती बेचैनी और असंतोष के रूप में भी देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: प्रणव झा की हार के बाद कांग्रेस में बौखलाहट, बोले के राजू – आरजेडी और माले ने हमें दिया धोखा

The post राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद इरफान अंसारी का छलका दर्द, बोले- हार का दुख नहीं, अपनों ने तोड़ दिया भरोसा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles