Monday, October 5, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज्य तीरंदाजी में बोकारो जिला का लहराया परचम


सिटी रिपोर्टर | बोकारो एकलव्य तीरंदाजी केंद्र, कमार दुधानी दुमका में 3 और 4 अक्टूबर को आयोजित 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में बोकारो के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बोकारो की टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल पांच पदक अपने नाम किए। इंडियन राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में कुलदीप महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। वहीं इंडियन राउंड बालक टीम स्पर्धा में कुलदीप महतो, राहुल महतो, संदीप महतो और विष्णु बाउरी की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। कंपाउंड बालिका टीम स्पर्धा में आरती कुमारी, अपूर्वा बांडो व अंजना यादव ने कांस्य जीता। जबकि कंपाउंड मिक्स टीम स्पर्धा में रुद्राज और आरती की जोड़ी ने रजत हासिल कि या। टीम के प्रशिक्षकों में महेंद्र करमाली, मोहन कुमार साहू, बुद्धेश्वर मुर्मू व हेमंत कुमार शामिल रहे। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. लम्बोदर महतो, सचिव एंजेला सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles