बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास तत्काल खाली करने को कहा है। विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह आवास अब मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। पहले ही आवंटित हो चुका है नया आवास भवन निर्माण विभाग के अनुसार, विभागीय आदेश संख्या-122 दिनांक 25 नवंबर 2025 के तहत नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था। यह आवास राबड़ी देवी के नाम पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक उन्होंने पूर्व से आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं किया है। मंत्री नंदकिशोर राम को दिया गया आवास विभाग ने अपने पत्र में बताया है कि 27 मई 2026 को जारी ज्ञापांक-4738(भ) के तहत 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है। तत्काल खाली करने का अनुरोध संयुक्त सचिव-सह-भू संपदा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राबड़ी देवी 39 हार्डिंग रोड स्थित नए आवास का अधिग्रहण करें और 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास तत्काल खाली करें। पत्र में यह भी लिखा गया है कि इस प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकार की मंजूरी प्राप्त है।
राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस:10 सर्कुलर रोड मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित, 25 नवंबर 2025 को आदेश जारी हुआ था