Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ के गोला में बंगाल का ट्रक पकड़ाया:ट्रक में लदा था 11 टन संदिग्ध मांस और चमड़ा, साथ चल रहा कार हुआ फरार


रामगढ़ के गोला में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगभग 11 टन संदिग्ध मांस और चमड़ा लदे एक ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए ट्रक का नंबर WB-19L-8183 बताया गया है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में संदिग्ध मांस और चमड़ा लेकर एक ट्रक क्षेत्र से गुजरने वाला है। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका और गोला थाना पुलिस को सौंप दिया। स्विफ्ट कार के फरार होने का दावा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि इस ट्रक के साथ एक स्विफ्ट डिजायर कार भी चल रही थी, जो मौके से फरार हो गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह खेप चितरपुर से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही थी। उन्होंने इसे मवेशियों की तस्करी और अवैध पशु वध से जुड़ा मामला बताते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह का अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता गोला थाना पहुंचे और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब वे अपनी बात रखने के लिए थाना परिसर पहुंचे, तो उन्हें बाहर कर दिया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता थाना गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक इस पूरे मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान थाना परिसर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। दुर्गंध से लोग परेशान, जांच के बाद कार्रवाई इस बीच, ट्रक में लदे संदिग्ध मांस और चमड़े से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण थाना परिसर और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया है कि बरामद सामग्री की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि मामले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles