Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में आनंद साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू:तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत निकाली गई पालकी यात्रा, शहर में हुआ भ्रमण


रामगढ़ में आनंद साईं मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हो गया है। राधा कृष्ण कॉलोनी स्थित आनंद साईं दरबार में हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत बुधवार शाम पालकी यात्रा के साथ हुई। पालकी यात्रा का पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। पालकी यात्रा भव्य तरीके से शाम चार बजे निकाली गई और पूरे शहर में भ्रमण किया गया। इसके बाद यात्रा वापस राधा कृष्ण स्थित मंदिर में पहुंची। पूरे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल था। पालकी यात्रा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं साइ बाबा का जयकारा लगाते हुए आगे आगे चल रही थी। गुरुवार से उत्सव के दूसरे दिन, 25 जून को पूजन और हवन का आयोजन किया जाएगा। वार्षिकोत्सव का समापन अंतिम दिन दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारे के साथ होगा। वार्षिकोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झंडा चौक स्थित मंदिर को पारंपरिक तरीके से सजाया गया है और पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है। यह रामगढ़ में साईं बाबा का एकमात्र भव्य मंदिर है, जहां प्रत्येक गुरुवार को विशेष आरती और प्रसाद वितरण किया जाता है। पालकी यात्रा का विभिन्न समुदाय के संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया। श्रद्धालुओं को ठंडा पानी पिलाकर अभिनंदन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी पालकी यात्रा का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं के बीच ठंडा पानी और शरबत वितरित किया। इस वार्षिक उत्सव में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles