Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह का भंडाफोड़:नाबालिग समेत 7 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद, वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी


रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गिरोह के सात सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातु थाना क्षेत्र में ये अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। एसडीपीओ पतरातु के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। 25 मई को छापेमारी की गई, जिसमें सभी आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी घटना टल गई। छह वयस्क समेत एक नाबालिग पकड़ा गया गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन और एहतेसान अंसारी उर्फ दुर्लभ शामिल हैं। इनके साथ एक नाबालिग किशोर को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध लोडेड देसी पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, तीन मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी सामानों को विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद हथियार और कारतूस इस बात की पुष्टि करते हैं कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पूर्व की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना राहुल दुबे और अन्य सदस्यों के निर्देश पर उन्होंने पूर्व में पतरातु थाना क्षेत्र के रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज गेट, ओसम डेयरी प्लांट गेट और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। साथ ही, वे एक और बड़ी घटना की योजना बना रहे थे। इस मामले में पतरातु थाना में कांड संख्या 126/26, दिनांक 25 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार छह वयस्कों को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles