Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:तीन दिवसीय चंडी पाठ पूजन का हुआ शुभारंभ, आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक चलेगा


रामगढ़ जिले के चितरपुर में तीन दिवसीय चंडी पाठ और श्री श्री दिवसीय चांदी पाठशाला मंदिर जीर्णोद्धार पूजन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शुक्रवार को 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यह आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा चितरपुर मंदिर से शुरू हुई। महिलाएं भैरवी नदी तक गईं, जहां से उन्होंने जल भरा और फिर मायल बाजार मंदिर वापस पहुंचीं। इस यात्रा में नौ कन्याएं विशेष रूप से शामिल हुईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। कलश यात्रा के बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजन पाठ आरंभ हुआ। शाम को आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और “जय माता दी” के नारों से चितरपुर गूंज उठा। आयोजन के दूसरे दिन, 28 अप्रैल को सुबह मंदिर में पूजन पाठ किया जाएगा। संध्या में आरती होगी और भोग का वितरण किया जाएगा। तीसरे और अंतिम दिन, 29 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से पूजन पाठ आरंभ होगा। इसके बाद मूर्ति का स्थान पूजन प्रतिष्ठा, हवन, आरती और विसर्जन का कार्यक्रम होगा। अंत में नव कन्या भैरव भोजन कराया जाएगा और महा भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles