Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगा निगरानी

रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगा निगरानी

जुलूस रूट व संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

रामनवमी पर्व को लेकर पलामू जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किये हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन की तैनाती की गयी है. प्रत्येक थाना क्षेत्र में दो-दो ड्रोन लगाये गये हैं, जिनके माध्यम से भीड़-भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. ड्रोन कैमरों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नज़र रखी जाएगी और तत्काल कार्रवाई की जायेगी.

अनुमंडल क्षेत्रों में आज से व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा

इसके अलावा, पुलिस बल द्वारा निर्धारित रूटों पर नियमित रूप से फ्लैग मार्च और पैदल गश्ती की जा रही है. मंगलवार से जिले के सभी अनुमंडल क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा, जिसमें डीसी, एसपी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से प्रमुख मार्गों, जुलूस रूटों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करेंगे. इस निरीक्षण के दौरान रूट का भौतिक सत्यापन किया जायेगा और सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत किया जायेगा.

कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आम नागरिकों से अपील की गयी है कि वे पर्व को शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनायें. किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या कंट्रोल रूम 112 को दें. जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है कि रामनवमी पर्व के दौरान हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे और त्योहार का आनंद बिना किसी भय या तनाव के उठा सके.

The post रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगा निगरानी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles