Home india रामनवमी पूजा के लिए बांस काटते समय लगा करंट; मौत:बेगूसराय में गन्ना...

रामनवमी पूजा के लिए बांस काटते समय लगा करंट; मौत:बेगूसराय में गन्ना मंत्री बोले- बिजली विभाग की लापरवाही से जान गई; मुआवजा मिलेगा

0
रामनवमी पूजा के लिए बांस काटते समय लगा करंट; मौत:बेगूसराय में गन्ना मंत्री बोले- बिजली विभाग की लापरवाही से जान गई; मुआवजा मिलेगा


बेगूसराय में रामनवमी के पूजा के लिए बांस काटते समय हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की आज मौत हो गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र टेकनपुरा गांव की है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर-11 के रहने वाले अमर शंकर सिंह के बेटे अविनाश कुमार (30) के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। अविनाश कुमार के घर में रामनवमी के अवसर पर ध्वजारोहण किया जाता‌ है। इसके लिए आज वह बांस काटने गया था। गन्ना मंत्री बोले- लापरवाही से मौत हुई इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से वह तड़पने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी, तो परिजन मौके पर पहुंचे और उठाकर घर ले जाएगा। पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना से की जानकारी ली। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बातकर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की और कहा है कि विभाग की लापरवाही से मौत हुई है। संजय पासवान ने पत्रकारों को बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से घटना हुई है। हमने बिजली विभाग के एसडीओ सहित संबंधित अधिकारियों से बात किया है। रामनवमी पूजा होता है, घर के लोग तैयारी में थे और ऐसे में बिजली विभाग की लापरवाही से यह दुखद घटना हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा है कि आपदा के तहत मुआवजा दिया जाए। ऐसे कई मामले संज्ञान में आए हैं, जिसमें बिजली विभाग की लापरवाही देखी जा रही है। हमने विभाग को आवश्यक निर्देश दिया है। जानकारी मिली है कि ग्रामीणों के लगातार प्रयास के बाद भी बिजली विभाग की ओर से सुधार नहीं किया जाता है‌, ऐसी गलती नहीं हो, यह निर्देश दिया गया है। हाई वोल्टेज तार का नीचे लटकाना बिजली विभाग की गलती है। सुधार नहीं होने पर एक्शन लिया जाएगा। मृतक के चाचा विनय सिंह ने बताया कि अविनाश अपने घर में पूजा के लिए बांसवाड़ी में बांस काटने गया था‌। इसी दौरान बांस हाई वोल्टेज बिजली तार में सटने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमारे गांव में बिजली का तार नीचे लटका हुआ है। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार विभाग की अधिकारी को आवेदन दिया, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण आज अविनाश की मौत हो गई।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version