Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के दौरे को लेकर डीसी ने की बैठक

सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रस्तावित दौरे को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी अजय नाथ झा ने संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रश्नावली प्रारूप के आधार पर अनुसूचित जनजातियों के लिए कल्याण एवं विकास योजनाओं से संबंधित सूचनाओं के संकलन और तैयारी की समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रश्नावली प्रारूप में जिले से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं संकलित की जानी है। इन सूचनाओं के आधार पर एक समेकित रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित आंकड़े और विवरण निर्धारित प्रारूप में 10 मार्च तक हर हाल में उपलब्ध कराएं। डीसी ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष का बोकारो दौरा आगामी 14 मार्च को प्रस्तावित है। इस दौरे के दौरान जिले में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा संवैधानिक प्रावधानों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसे देखते हुए सभी विभागों को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एसपी हरविंदर सिं​ह, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा, डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता आदि थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles