Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Kolkata Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महानगर में आयोजित 2 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के भविष्य की अपनी व्यापक दृष्टि प्रस्तुत की. एक ओर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग को स्वास्थ्य, संतुलन और वैश्विक शांति का आधार बताया. दूसरी ओर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर भारतीय नौसेना में शामिल किये गये तीन स्वदेश निर्मित युद्धपोतों के जरिये आत्मनिर्भरता और समुद्री सामर्थ्य का संदेश दिया.

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को किया संबोधित

रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत अनुशासन व राष्ट्रीय क्षमता मिलकर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और विकसित भारत का निर्माण करते हैं. उन्होंने कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि विश्व शांति का मार्ग भी है.

  • पीएम ने रेड रोड पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में दिया स्वास्थ्य, संतुलन व वैश्विक शांति का संदेश
  • स्वदेश निर्मित 3 पोत को नौसेना में किया शामिल, आत्मनिर्भर भारत और समुद्री सुरक्षा पर दिया जोर

70 की उम्र में भी 50 जैसी ऊर्जा देता है योग

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ है. प्रधानमंत्री ने कहा कि योग के माध्यम से 40 वर्ष की उम्र में 20 जैसा लचीलापन, 50 वर्ष में 30 जैसी ऊर्जा और 70 वर्ष की उम्र में 50 जैसी सक्रियता व स्वास्थ्य बनाये रखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह संदेश केवल बुजुर्गों के लिए नहीं, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के लिए है.

इसे भी पढ़ें : योग दिवस पर सफेद टी-शर्ट पहने इंस्ट्रक्टर की भूमिका में दिखे पीएम मोदी, आम लोगों को कराते दिखे योगाभ्यास

योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग किसी एक आयु वर्ग तक सीमित नहीं है. मानवीय चेतना की अभिव्यक्ति है. श्रीमद्भागवत गीता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि काम, खानपान और नींद में संतुलन ही दुखों से मुक्ति की कुंजी है. योग व्यक्ति को संतुलित जीवन जीना सिखाता है और मानसिक स्वास्थ्य के साथ आत्मबोध का मार्ग प्रशस्त करता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वैश्विक शांति का माध्यम बन सकता है योग

दुनिया में जारी संघर्षों और भू-राजनीतिक तनावों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखता, बल्कि मन को शांति देकर वैश्विक सद्भाव और शांति की राह भी खोलता है. उन्होंने कहा कि योग हमारे व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी आवश्यक है.

योग को जीवनशैली बनाने का आह्वान

प्रधानमंत्री ने लोगों से योग को केवल एक दिन या आयोजन तक सीमित न रखने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि योग आज राष्ट्रीय और सांस्कृतिक सीमाओं से परे एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है. 21 जून अब दुनिया के सबसे बड़े सामुदायिक उत्सवों में से एक का प्रतीक बन गया है.

इसे भी पढ़ें : स्वदेशी दूनागिरि, संशोधक और अग्रय युद्ध पोत नौसेना में शामिल, पीएम मोदी बोले- भारत अब केवल खरीददार नहीं

टैगोर व अरविंद के विचारों का किया उल्लेख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर और महर्षि अरविंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जुड़ाव ही योग का मूल तत्व है. योग व्यक्ति को स्वयं, समाज व विश्व से जोड़ता है और मानव एकता का आधार बनता है.

PM Modi Kolkata Visit: नौसेना को मिले 3 स्वदेशी युद्धपोत

बाद में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भारतीय नौसेना में 3 स्वदेश निर्मित पोत- आइएनएस अग्रय, आइएनएस दूनागिरि और आइएनएस संशोधक शामिल किये गये. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन और मजबूत समुद्री शक्ति विकसित भारत की सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं.

इसे भी पढ़ें

कभी सर्वांगासन, कभी मयूरासन, 100 साल के दादा का योग देख चौंक जायेंगे आप

विश्व योग में रमा बंगाल, रेड रोड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, शुभेंदु ने किया विवेकानंद को याद

The post राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles