Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्र सेविका समिति का विजयादशमी उत्सव, पथ संचलन का हुआ आयोजन


सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्र सेविका समिति की ओर से विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन एवं भव्य पथ संचलन का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में 230 सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन की एकजुटता और नारी शक्ति का परिचय दिया। पथ संचलन बोकारो रेलवे कॉलोनी स्थित काली मंदिर से प्रारंभ हुआ। पारंपरिक उत्साह और अनुशासित तरीके से निकला यह संचलन विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बालीडीह थाना परिसर स्थित दुर्गा पंडाल में पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान विजयादशमी के पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में धनबाद के सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने आयोजन में सेविकाओं की सहभागिता और उत्साह को महत्वपूर्ण बताया। संचालन सीमा सिंह ने की। राष्ट्र सेविका समिति के इस आयोजन ने विजयादशमी के अवसर पर संगठन शक्ति, सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सेविकाओं की सक्रिय भागीदारी ने समाज में नारी शक्ति की भूमिका को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम सफल बनाने में रुपाली अग्रवाल, अनिता काबरा, अर्चना कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles