Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रिफिलिंग का अवैध खेल:देर रात छापेमारी में 210 सिलिंडर जब्त, रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए


चुटिया थाना की पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस सिलिंडरों की जमाखोरी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने प्रशासनिक टीम के साथ संयुक्त छापेमारी कर कुल 210 कॉमर्शियल और घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। यह कार्रवाई शहर में अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया इलाके में बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडरों की जमाखोरी कर अवैध तरीके से रिफिलिंग का काम किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी की गई। साई कॉलोनी स्थित एक घर से 60 सिलिंडर बरामद किए गए, जबकि पावर हाउस चुटिया इलाके से 150 सिलिंडर जब्त किए गए। कुल मिलाकर 210 सिलिंडरों की बरामदगी ने पूरे नेटवर्क की गंभीरता को उजागर कर दिया। अबइस बात की भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। आखिर किसकी मिलीभगत से इतनी बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडरों की जमाखोरी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और जल्द ही और खुलासा होने की संभावना है। छापेमारी के दौरान मौके से रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन सभी सामान को जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग कॉमर्शियल कामों में किया जा रहा था, जिससे न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा था, बल्कि आम उपभोक्ताओं के लिए संकट भी पैदा हो सकता था। चुटिया थाना की पुलिस ने इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles