Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रील के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंची महिला:हाथ में कट्टा लेकर बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार; रडार पर पूरा गिरोह


पूर्णिया के रघुवंशनगर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर भौकाल दिखाना एक महिला को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक रील ने न सिर्फ महिला को जेल पहुंचा दिया, बल्कि अवैध हथियार सप्लाई करने वाले युवक की भी मुश्किलें बढ़ा दी है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामला रघुवंशनगर थाना क्षेत्र के सिरसिया नवटोलिया वार्ड 13 का है। खुशबू देवी उर्फ मौसम कुमारी ने कथित तौर पर हाथ में अवैध देसी कट्टा लेकर रील बनाई थी। वीडियो 8 जून से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इलाके में वीडियो की चर्चा बढ़ी तो पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और तकनीकी सर्विलांस के जरिए पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा कट्टा उसका नहीं था, बल्कि गांव के ही युवक अवधेश मंडल का था। महिला का आरोप है कि युवक के कहने पर उसने हथियार के साथ वीडियो बनाया था, लेकिन बाद में उसी युवक ने रील को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया। इधर, पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रघुवंशनगर पुलिस ने साफ किया है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने कहा कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अवैध कट्टा उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी अवधेश मंडल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles