Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रेंट एग्रीमेंट कराने का झांसा देकर बैंक में खुलवाया खाता


क्राइम रिपोर्टर | रांची अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले सत्येन्द्र कुमार के डाक्यूमेंट का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर 2 युवकों ने जीएसटी नंबर व उद्यम कार्ड बना लिया। इसके बाद जीएसटी नंबर व उद्यम कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक में खाते भी खुलवा लिए। पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित सत्येन्द्र कुमार ने अरगोड़ा थाने में शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि 11 नवंबर 2025 को अभिषेक कुमार और रोहन कुमार उनके पास पहुंचे। ऑफिस खोलने के लिए किराए पर घर लेने की इच्छा जताई। रेंट एग्रीमेन्ट बनवाने के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड और बिजली बिल का कॉपी लिया। इसके बाद एग्रीमेन्ट पेपर बनवाने के लिए दबाव बनाया तो वह तरह-तरह का बहाना बनाकर टाल-मटोल करता रहा। काफी दिनों बाद पता चला कि इन व्यवसाय के करने की नियत से उनके डॉक्यूमेंट का गलत इस्तेमाल कर जीएसटी नंबर और उद्यम नंबर लिया गया है। जांच में इस बात की भी जानकारी मिली कि उक्त जीएसटी व उद्यम नंबर का इस्तेमाल कर रातू रोड स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में खाता भी खुलवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles