Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रेप प्रयास की पीड़ित लड़की के परिजनों पर कराई FIR:आरोपी बोला- कमरे में बंद कर पीटा, मोबाइल-सोने की चेन छीनी, शादी समारोह में लगा आरोप


सहरसा सदर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी ने अब खुद को पीड़ित बताते हुए नामजद लोगों और भीड़ के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले और लाखों की लूटपाट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इस क्रॉस-केस के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस दोनों पहलुओं की गहन छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा वार्ड नंबर 21 में बीते शनिवार के अहले सुबह एक शादी समारोह के दौरान कुंदन कुमार नामक युवक पर एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोग और महिला के परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद वहां भारी बवाल हुआ। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में घिरे कुंदन कुमार ने सदर थाना पुलिस को आवेदन देकर स्थानीय लोगों पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया है। पिस्टल की नोंक पर सोने की चेन छीनी
कुंदन का आरोप है कि 2 मई 2026 (शनिवार) की सुबह करीब 5 बजे वह अपने किराये के कमरे में था। तभी पप्पू शर्मा, शंकर शर्मा, नीतिश शर्मा, अनोज शर्मा और पिंटू शर्मा समेत करीब 50 लोगों की भीड़ हथियारों से लैस होकर उसके कमरे पर आ धमकी। आवेदन के मुताबिक, दरवाजा खुलवाकर अचानक उस पर हमला कर दिया गया। कुंदन ने आरोप लगाया है कि पिस्तौल की नोंक पर उसके गले से 17 ग्राम की सोने की चेन (कीमत करीब 3 लाख 25 हजार रुपये), एक सैमसंग मोबाइल और तकिये के नीचे रखे 80 हजार रुपये नकद लूट लिए गए। दर्ज कराई गई शिकायत में कुंदन ने बताया है कि रीना देवी, शकुनी देवी, धुनी देवी और बबीता देवी सहित कई महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। बड़े भाई विजय कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी
इससे उसकी आंख और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। आवेदन के अनुसार, जब वह बेसुध हो गया, तो उसके बड़े भाई विजय कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अपनी अभिरक्षा में लिया और सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कुंदन के आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड संख्या – 472/26 दर्ज कर लिया गया है। यह मामला नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 126(2), 303(2), 324(4), 324(5) और 109 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के लिए चुनौती बना मामला
एक ही घटनाक्रम में अब दो कहानियां सामने आ गई हैं। एक तरफ महिला से दुष्कर्म के प्रयास का संगीन मामला है। जिस मामले मे पुलिस ने पीड़ित महिला के फर्द बयान के आधार पर आरोपी कुंदन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तो दूसरी तरफ उसी आरोपी द्वारा भीड़ पर लूट और जानलेवा हमले का आरोप है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घटना की असल सच्चाई क्या है। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles