![]()
चाईबासा। रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा अपने नियमित स्वास्थ्य सेवा अभियान के अंतर्गत पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में निःशुल्क दंत एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के 321 भैया-बहनों की दंत एवं नेत्र जाँच की गई। आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से आचार्य सुरेश कुमार, उमाशंकर पांडे, संजय कुमार, सुजाता कुमारी, विजय कुमार, अनिल प्रसाद वर्मा, नीतू डे, अयोध्या पांडेय, शशि रंजन तथा राजेश्वरी डे ने शिविर के सफल आयोजन में सराहनीय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोटेरियन हिना टक्कर, अमित पोद्दार, महेश खत्री, सुशील मूंधड़ा, सुनीत खिरवाल, डॉ. वीणा मूंधड़ा, दीपक प्रसाद तथा रमेश चंद्र दत्तानी आदि उपस्थित थे।
रोटरी क्लब के शिविर में 321 विद्यार्थियों की हुई जांच
