बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अब फ्लाइट का इंतजार करने वाले या सफर करने वाले पैसेंजर्स का वक्त बोरिंग नहीं, बल्कि ज्ञानवर्धक होगा। भारत सरकार की अभिनव पहल ‘फ्लाइब्ररी’ (एयरपोर्ट लाइब्रेरी) को समृद्ध बनाने के लिए रोटरी क्लब ऑफ रांची आगे आया है। क्लब ने पहले चरण में एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार को 300 किताबें सौंपीं। मंगलवार को 100 और किताबें दी जाएंगी। खास बात यह है कि यात्री इन किताबों को न सिर्फ मुफ्त पढ़ सकेंगे, बल्कि अपने साथ फ्लाइट में ले जाकर गंतव्य (डेस्टिनेशन) एयरपोर्ट पर वापस भी जमा कर सकते हैं। एयरपोर्ट निदेशक ने इस पहल की सराहना की और बताया कि 20 मई को नागरिक उड्डयन मंत्री इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में रोटरी अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अजय दीप वाधवा, रजत भेल, रश्मि अग्रवाल, मुकेश तनेजा और अनुराग गुप्ता सहित कई रोटेरियंस ने मुख्य भूमिका निभाई।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने एयरपोर्ट की ‘फ्लाइब्ररी’ को दीं 300 किताबें

![IPL 2026 [WATCH]: Axar Patel’s spectacular diving catch removes Riyan Parag during DC vs RR showdown](https://crickettimes.com/wp-content/uploads/2026/05/Axar-Patels-spectacular-diving-catch-removes-Riyan-Parag-during-DC-vs-RR-showdown.webp)