Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रोड एक्सीडेंट में मुखिया समेत 3 लोग घायल:परिवार के साथ नेपाल जा रहे थे, तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से स्कॉर्पियो में मारी टक्कर


सारण (छपरा) जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में पूर्व मुखिया समेत तीन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में मुफस्सिल के अलीपुर गांव निवासी सह हसनपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह(55), उनका पुत्र करण कुमार(28) और बिहिया के मखदुमपुर निवासी शंकर सिंह के पुत्र और उनके साढु शंभू सिंह शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। परिवार के साथ नेपाल जा रहे थे पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे परिवार के साथ नेपाल पशुपति नाथ का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। छपरा पुल विपरीत दिशा से ट्रक आ रही थी। हॉर्न बजाकर उसे रोकने के लिए इशारा भी किया गया। लेकिन ट्रक आकर उनके स्कॉर्पियो में सीधा टक्कर मार दी। तीन लोग घायल हुए हैं, परिवार के अन्य लोग सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles