Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रोबोटिक्स शोकेस में बच्चों ने दिखाया कमाल


सिटी रिपोर्टर | बोकारो दी पेंटिकॉस्टल असेम्बली स्कूल, बोकारो में आयोजित रोबोटिक्स शोकेस में कक्षा 4वीं से 9वीं तक के 80 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने द्वारा डिजाइन और निर्मित रोबोटिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन (योलो) के सहयोग से किया गया। इसमें छात्रों ने तकनीक और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपयोगी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। शोकेस में फायर फाइटिंग रोबोट, रेन अलार्म सिस्टम, एज अवॉइडर रोबोट, बॉल शूटर रोबोट, डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम तथा एआई आधारित रोबोटिक मॉडल जैसे कई अभिनव प्रोजेक्ट शामिल रहे। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने तकनीक के व्यावहारिक उपयोग और रोजमर्रा के जीवन में उसके अनुप्रयोगों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles