Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रौशन आनंद ने कदमकुआं थाना के बाहर दिया धरना:कहा- पुलिस मेरे भाई की मौत की FIR नहीं ले रही, फैजल खान ने कराई हत्या


ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद बुधवार शाम भाई प्रिंस की मौत की FIR कराने कदमकुआं थाना पहुंचे। 5 घंटे थाना पर बैठने के बावजूद उनकी FIR नहीं रजिस्टर्ड हुई। इसपर रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में है। वहीं थाना के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा, जब तक FIR नहीं होगी मैं थाना से नहीं जाऊंगा। फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या कराई है। इस दौरान वहां मौजूद उनके समर्थक पुलिस हाय हाय के नारे लगाते रहे। थाना में उनके वकील भी पहुंचे थे। इस दौरान जमकर शोर हुआ। बता दें कि कोचिंग विवाद के दौरान रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत नेपाल में हुई थी। इसके बाद से ही रौशन आनंद लगातार खान सर पर भाई की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। देखें थाने पर हंगामे के दौरान की तस्वीरें… खान सर ने करवाई भाई प्रिंस की हत्या रौशन आनंद ने कहा, फैजल खान उर्फ खान सर ने मेरे भाई की हत्या कराई है। मैं यहां एफआईआर कराने आया था, पुलिस ने नहीं ली। बीते 5 घंटे से थाना पर बैठे हैं। पुलिस पर किसका दबाव है पता नहीं। जब तक एफआईआर नहीं ली जाएगी हम यहीं थाने पर बैठेंगे। जानिए कदमकुआं में रौशन आनंद ने क्या आवेदन दिया था मैं रौशन आनंद उर्फ रौशन कुमार पिता-विद्यानंद कुमार जिला सहरसा का स्थायी निवासी हूं। वर्तमान में मुसल्लहपुर में स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज में ज्ञान बिंदू जी.एस. एकेडमी नाम से कोचिंग का संचालन कर रहा हूं। हमारे कोचिंग सेंटर के बगल में ही फैजल खान उर्फ खान सर कोचिंग का संचालन करते हैं। इसके कोचिंग का नाम ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ है। दिनांक 2.6.2026 की रात लगभग 10 बजे मेरे कोचिंग स्टाफ तथा फैजल खान के कोचिंग स्टाफ के बीच पोस्टर हटाने को लेकर सामान्य सी मारपीट की घटना हुई। उस घटना में हम सभी के गार्ड चुनमुन को चोटें आईं। उस दौरान न मैं और न मेरा मृतक भाई प्रिंस यादव एवं अभिषेक उपस्थित थे। न ही इस घटना के बारे में कोई और जानकारी थी। पहले की तरह इस बार भी फैजल खान, किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक डॉक्टर रामाशंकर प्रसाद एवं खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया कुमार सिंह व अन्य सहयोगियों के साथ आपराधिक षड्यंत्र करते हुए अपने ही अंगरक्षक से डर और आतंक का माहौल बनने के लिए गोली फायर करवाते हैं और उसका आरोप हम पर मीडिया के सामने लगाते हैं। उसके परिणामस्वरूप हमारे एवं मेरे भाई (मृतक) एवं अन्य के खिलाफ कदमकुआं थाना काण्ड 1420/2026 दिनांक 02.06.2026 को दुर्भावनापूर्ण एवं कपट मंशा के साथ हमारे भविष्य और करियर को पूरी तरह से बर्बाद करने तथा अपने व्यक्तिगत रंजिश को पूरा करने के उद्देश्य से दायर किया गया था। अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए मुझ निर्दोष को दिनांक 03.06.26 को सुबह लगभग 4:00 बजे जबरदस्ती हिरासत में लेकर शाम को जेल भिजवा दिया जाता है। जब घटना की सत्यता सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं इलेक्ट्रॉनिक जनसंचार माध्यम से तथा जांच में इनके अंगरक्षक के इकबालिया बयान के आधार पर पुलिस स्वयं फैजल खान, प्रदीप कुमार, तालेश्वर सिंह एवं अन्य अज्ञात फैजल खान के सहकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया जाता है। दिनांक 13.06.26 को फैजल खान एवं किसान कोल्ड स्टोरेज के कथित मालिक डॉ रामाशंकर प्रसाद एवं अन्य लोगों ने साजिश रचकर जेल में बंद अंगरक्षक को जान से मारने की कोशिश की गई। इन्हीं लोगों के द्वारा उसी दिन 13.06.26 को खान ग्लोबल स्टडीज में गहरी आपराधिक साजिश करते हुए मेरे छोटे भाई प्रिंस यादव (उम्र 24 वर्ष) जो पुलिस गिरफ्तारी के डर से बचने का प्रयास कर रहा था। इसी क्रम में हमारे भाई प्रिंस यादव का पीछा करते हुए नेपाल में 13.06.26 को इनके द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रचकर हत्या कर दिया। इसका शव संदिग्ध हालत में कमरा न 102, शुभ होटल विराटनगर (नेपाल) में पाया गया । अतः मेरा दावा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि फैजल खान उर्फ खान सर, डॉ रामाशंकर प्रसाद तथा कन्हैया कुमार सिंह एवं अन्य लोगों ने गहरी आपराधिक षड्यंत्र रचकर मेरे छोटे भाई प्रिंस यादव की हत्या कर दी। संजय झा से भी की मुलाकात इसके पहले रौशन आनंद ने JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की। अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद न्याय की गुहार लगायी हैं। वहीं संजय झा ने आश्वासन दिया की इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। जो भी दोषी होगा उस पर कारवाई होगी। गौरव समेत 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ है केस इधर, कोचिंग विवाद मामले में रौशन आनंद के भाई अभिषेक और सहकर्मी गौरव की बेल बुधवार को मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के यहां से रिजेक्ट हो गई थी। सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास ने बेल रिजेक्ट की है। वकील ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया, दोबारा से गुरुवार के दिन नकल निकालकर शुक्रवार के दिन जिला जज के यहां बेल फाइल की जाएगी। फिलहाल दोनों जेल में हैं। मंगलवार को अभिषेक और गौरव की बेल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के यहां फाइल की गई थी। अभिषेक, गौरव समेत 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ कदमकुआं थाने में 2 जून को केस रजिस्टर्ड हुआ था। रौशन आनंद, प्रिंस (मृतक), अभिषेक, गौरव पर मारपीट, पत्थरबाजी कराने का आरोप खान ग्लोबल स्टडीज के कन्हैया सिंह की ओर से लगाया गया था। नेपाल में मिली प्रिंस यादव की लाश रविवार को नेपाल के विराटनगर के एक होटल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव लाश मिली थी। प्रिंस की आंख पर चोट के निशान थे। आज सहरसा में प्रिंस का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, खान सर का कहना है कि प्रिंस की हत्या नहीं हुई है, वह पहले से बीमार था। एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई इधर, कोचिंग विवाद को लेकर कोल्ड स्टोरेज के कैंपस में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी है। विवादित पोस्ट करने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles