Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय नगर परिषद का सहयोग शिविर:वार्ड 12 से 17 के निवासियों की समस्याओं का समाधान


लखीसराय जिले के नगर परिषद द्वारा मंगलवार को नगर क्षेत्र में एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर परिषद से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन सहित नगर परिषद के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने आमजनों की शिकायतों और आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया। छह अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे नगर परिषद ने वार्ड संख्या 12 से लेकर वार्ड संख्या 17 तक के निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की थी। इसके लिए कुल छह अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां संबंधित वार्ड के लोगों की शिकायतें दर्ज कर उनका त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया। शिविर में मुख्य रूप से होल्डिंग टैक्स, जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। मामलों के अलावा अन्य जनसमस्याएं भी कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि सहयोग शिविर में नगर परिषद से जुड़े मामलों के अलावा अन्य जनसमस्याएं भी सामने आ रही हैं, जिनका नियमानुसार निष्पादन कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक वार्ड के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं ताकि लोगों को अपनी समस्या रखने में कोई असुविधा न हो और शिकायतों का त्वरित निपटारा हो सके। प्रभात रंजन ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार यह सहयोग शिविर शाम तक जारी रहेगा। शिविर में प्राप्त होने वाले सभी मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। नगर परिषद की इस पहल से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली है। एक ही स्थान पर विभिन्न समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इस व्यवस्था की सराहना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles