Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय में करंट लगने से युवक की मौत:दुकान बंद करते समय टीन के चपेट में आया


लखीसराय जिले के धनवो गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान रामजी मंडल के पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है, जो गांव में किराना दुकान चलाते थे। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में बारिश हो रही थी और विपिन अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। दुकान में लगे टीन के सेट में किसी कारणवश बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही विपिन कुमार टीन के संपर्क में आए, वे तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों में अफरा-तफरी मच गई घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बन्नू बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलने पर बन्नू बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, विपिन कुमार मिलनसार और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से गांव के लोग भी काफी दुखी हैं। इस घटना ने एक बार फिर बरसात के मौसम में बिजली संबंधी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles