Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय में रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग:कुख्यात अपराधी टीटू धमाका ने दिया घटना को अंजाम


लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में रंगदारी न देने पर कुख्यात अपराधी टीटू धमाका ने फायरिंग की। यह घटना पहाड़पुर गांव के समीप एनएच-80 पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर निवासी दुकानदार गोलू कुमार से टीटू धमाका फोन पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। रकम न मिलने पर आरोपी अपने गिरोह के सदस्यों के साथ दुकान पर पहुंचा। वहां पहले मारपीट की गई और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। कई लोग बाल-बाल बच गए इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कई लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में बड़हिया थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। साथ ही, खेत में खड़ी एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, खुटहा, पिपरिया और जयदपुर इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी टीटू धमाका हाल ही में बेउर जेल से छूटकर आया बताया जा रहा है कि आरोपी टीटू धमाका हाल ही में बेउर जेल से छूटकर आया है। वह क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई और छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बहाल करने का भरोसा दिलाया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles