![]()
लातेहार | लातेहार पब्लिक स्कूल के शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। स्कूल के सुजल कुमार 93.5% प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे हैं। जबकि, इरम रजा 93.2% अंक के साथ दूसरे व प्रतीक जायसवाल 92% अंक के साथ तीसरा स्थान पर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल से 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। निदेशक मुकेश कुमार भास्कर ने कहा कि यह बच्चों के मेहनत का प्रतिफल है। इसी के कारण इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा भास्कर, निदेशक मुकेश कुमार भास्कर समेत विद्यालय प्रबंधन समिति से जुड़े सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, सदस्यों ने विद्यार्थियों के इस शानदार सफलता पर बधाई दी ।


