Home india लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता:जेजेएमपी का सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर...

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता:जेजेएमपी का सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर के साथ एक युवक भी दबोचा गया

0
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता:जेजेएमपी का सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर के साथ एक युवक भी दबोचा गया


लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, दूसरी ओर एनडीपीएस एक्ट के तहत ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को भी दबोच लिया गया। ससुराल में छिपकर रह रहा था मनाजूल अंसारी
पहले मामले में गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान मनाजूल अंसारी उर्फ छोटू अंसारी, पिता रजाक अंसारी, निवासी मक्का जोबांग, लोहरदगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मनाजूल अंसारी अपने ससुराल नावागढ़ में छुपकर रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर उसे गिरफ्तार किया गया। लातेहार और टंडवा थाना में दो मामले दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि मनाजूल अंसारी जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य था और उसके खिलाफ लातेहार और टंडवा थाना में कुल दो मामले दर्ज हैं। वह लातेहार थाना कांड संख्या में फरार अभियुक्त भी रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में कई बार अभियान चलाया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। 13 पुड़िया में 4.76 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
वहीं, दूसरे मामले में लातेहार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशाल पासवान, पिता संतोष पासवान, निवासी बहेराटांड़, लातेहार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अलग-अलग कागज में रखी 13 पुड़िया में लगभग 4.76 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए है। थाना प्रभारी ने बताया कि एनसीबी द्वारा एसपी को शिकायत मिली थी कि मानस पोर्टल के जरिए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद अंचलाधिकारी नंदकुमार राम को सूचित कर छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशाल पासवान की विधिवत गिरफ्तारी की गई।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version