Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म:शादी में जाते वक्त किया अगवा, दो नामजद समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज


लातेहार सदर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती एक शादी समारोह में जा रही थी। इसी दौरान धनकारा निवासी राजकुमार साव के पुत्र प्रकाश साव और हेसला निवासी महबू उरांव के पुत्र बरजू उरांव सहित चार आरोपियों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने युवती को नदी किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पीड़िता को किसी को भी घटना की जानकारी न देने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर सदर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर लातेहार थाना कांड संख्या 65/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) में मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Popular Articles