Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में एनडीपीएस के 4 फरार आरोपी गिरफ्तार:गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजे गए


लातेहार जिले की बारियातू थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में नामजद अभियुक्त अपने घरों में मौजूद थे। इस जानकारी के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 20/25 के फरार अभियुक्त रूपलाल यादव और राकेश साव उर्फ राकेश कुमार साहु (दोनों निवासी बान्दु, थाना लावालौंग, जिला चतरा) को गिरफ्तार किया। इसी मामले में शंकर तुरी (लेबराही, थाना बारियातू) को भी पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त, अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती से संबंधित कांड संख्या 77/24 के आरोपी फुलेश्वर गंझु उर्फ फुलदेव गंझू (निवासी लेबराही, बारियातू) को भी उसके घर से दबोचा गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों जैसे अफीम और गांजा के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles