लातेहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बारियातू थाना क्षेत्र के बानालात स्थित दुगु इंडस्ट्रीज (स्टोन क्रशर) के पीछे आपराधिक घटना की योजना बना रहे राहुल सिंह गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी क्षेत्र में बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और बानालात क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी कई मामलों में रहे हैं शामिल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोलानाथ गंझू उर्फ भोला कुमार (22), विनोद कुमार गंझू (20) और फलीन्द्र गंझू (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों राहुल सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और बारियातू थाना क्षेत्र में माइनिंग और क्रशर से जुड़े कारोबारियों को निशाना बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, चंदवा थाना कांड संख्या 27/2026 में लूटी गई होंडा साइन मोटरसाइकिल, दो स्मार्टफोन और बालूमाथ थाना कांड संख्या 73/2026 में रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद सामान से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। पहले भी कर चुके हैं फायरिंग एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। फलीन्द्र गंझू के खिलाफ टंडवा और बारियातू थाना में रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं, जबकि विनोद कुमार गंझू पर भी आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों ने 8 जून 2026 को हजारीबाग जिले के पगार ओपी क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा लातेहार जिले में भी इनके द्वारा कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई है। इस मामले में बारियातू थाना कांड संख्या 39/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।
लातेहार में राहुल सिंह गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार:स्टोन क्रशर के पास आपराधिक साजिश नाकाम, हथियार व लूटी बाइक बरामद