Friday, August 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश यादव की हत्या:धारदार हथियार से वार करने की आशंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH जाम किया


गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला स्थित कपसा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश यादव का शव मिला। प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। शुरुआती अटकलों में गोली मारकर हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हेसला निवासी मिथिलेश यादव वाहनों की वाशिंग का वर्कशॉप चलाते थे और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय थे। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं आशंका है कि अपराधियों ने देर रात उनकी हत्या कर शव को जीटी रोड के सर्विस रोड स्थित कपसा मोड़ के पास छोड़ दिया। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के कारणों और घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। इधर, हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के विरोध में नेशनल हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने हत्यारों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और प्रशासन के समझाने के बाद हटा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो और पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह और भाकपा माले नेता रामेश्वर यादव सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। तेज धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -धनंजय राम, एसडीपीओ

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles