Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लियाफी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 23-25 अगस्त तक दिल्ली में


बगोदर|लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने संगठन की एकजुटता, अनुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने शाखा स्तर पर बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की असहमति का समाधान आपसी बातचीत और संगठन के नियमों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। सदस्यों के आपसी सहयोग और भाईचारे से ही संगठन मजबूत होगा। सत्य प्रकाश झा ने बताया कि आगामी 23 से 25 अगस्त तक नई दिल्ली में लियाफी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles