Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

लोक कला महोत्सव में सखी बहिनपा की सदस्यों की प्रस्तुति से झूमे दर्शक


सिटी रिपोर्टर | बोकारो मैथिलानियों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दो दिवसीय लोक कला राष्ट्रीय महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की बोकारो इकाई ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी को मंत्रगुग्ध कर दिया। बोकारो इकाई की प्रभारी अमिता झा व महासचिव उषा झा के मार्गदर्शन में बोकारो इकाई से सांस्कृतिक प्रभारी जयंती पाठक, कोषाध्यक्ष सुजाता झा, मीडिया प्रभारी संजीता भुवनेश, सदस्या कल्याणी मिश्रा, बीना झा, पूनम झा, आशा पाठक, इंदिरा झा, नीलू झा, मधु ठाकुर, रेखा झा, पूनम, कंचन झा शामिल हुईं। बोकारो इकाई ने समूह गीत चंद्रमुखी सन गौरी हमर छथि सूर्य सन करितौं जमाई… की सुमधुर प्रस्तुति से सबकी प्रशंसा पाई। रांची के मोरहाबादी स्थित द लंकावी रिजार्ट में आयोजित इस राष्ट्रीय महोत्सव में दिल्ली, कोलकाता, दुबई, बेंगलुरु, पटना, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, गोड्डा, धनबाद, कोडरमा, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी आदि शहरों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व महाकवि विद्यापति रचित भगवती वंदना जय-जय भैरवी असुर भयाउनि… की सुमधुर प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में रांची की मेयर रोशनी खलको सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। रैंप वाक सखी बहिनपा दरभंगा इकाई, गीत दिल्ली इकाई, नाटक कोडरमा इकाई, जोगीरा मधुबनी इकाई, नृत्य धनबाद एवं गोड्डा इकाई व समूह गीत सखी बहिनपा बोकारो इकाई द्वारा प्रस्तुत किया गया। अतिथियों व आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों को सखी बहिनपा की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में सखी बहिनपा समूह की संस्थापिका आरती झा, रांची इकाई की प्रभारी बबिता झा, मनोरमा झा, अनिता झा, सांत्वना मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, पूनम मिश्र, मधु आदि का प्रशंसनीय योगदान रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles