![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग के अंतर्गत लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में लोहरदगा रॉयल ने लोहरदगा नाइट राइडर्स को सात विकेट से व दूसरे मैच में लोहरदगा लीजेंड्स ने लोहरदगा लायंस को 29 रनों से पराजित कर दिया। पहले मैच में टॉस जीतकर लोहरदगा रॉयल्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। लोहरदगा नाइट राइडर्स निर्धारित 20 ओवर में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से किया पवन ने 19 तथा अभिषेक ने भी 19 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए जितेंद्र कुमार बरइ ने 3 तथा आयुष कुमार, आदित्य राज ने दो- दो विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए रॉयल्स की टीम 14.02 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम की ओर से अमित कुमार ने 57 व अभिषेक जायसवाल ने 31 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए अभिषेक अभिमन्यु तथा गौतम ने एक-एक विकेट लिया। दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा लीजेंड्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्ण शाही मुंडा ने 27, दीपक कुमार 24 व सन्नी ने नाबाद 23 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए शिवा उरांव ने तथा देवदीप ने दो-दो विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए लोहरदगा लायंस की टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना पाई टीम की ओर से सौरभ कुमार ने 50 रनों की पारी खेली गेंदबाजी करते हुए लकी अमन और नितिन बाखला ने दो-दो विकेट लिया। इस तरह लोहरदगा लीजेंड्स ने 29 रन से मैच को जीत लिया। इसके पहले मैच का विधिवत उद्घाटन वेदांत शंकर आइ.पी.एस तथा नगर परिषद के अध्यक्ष अनिल उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

