Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वरीय पदाधिकारी का निरीक्षण,भवन को दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाए पर काम नहीं हुआ

वरीय पदाधिकारी का निरीक्षण,भवन को दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाए पर काम नहीं हुआ
भास्कर न्यूज|लोहरदगा प्रखंड निर्माण के 17 वर्ष बाद भी कैरो प्रखंडवासियों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। कैरो प्रखंड की लगभग 50 हजार की आबादी प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व एएनएम और सरकारी सेवा से मरीजों को बाहर झोला छाप डॉक्टरों के भरोसे रहना पड़ता है या तो फिर लोहरदगा रांची या दूसरे जगह ले जाना पड़ता है। पूरे प्रखंड में कैरो उप स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर है। बाकी जगहों पर नर्स के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं मिलती है। प्रखंड क्षेत्र में जो भी स्वास्थ्य केंद्र है, उनमें सुबह 10 बजे के बाद से लेकर चार बजे शाम तक ही सेवाएं मिल पाती है। बाकी समय भगवान भरोसे रहना पड़ता है। इस समय से पूर्व कहीं पर कोई घटना दुर्घटना या किसी का अचानक तबियत खराब हो जाने पर किसी प्रकार की कोई सरकारी सुविधा नही मिल सकती है। दुर्भाग्य की बात है कैरो को प्रखण्ड की मान्यता मिलने से पूर्व वर्ष 2008 में कैरो में 50 बेड वाला स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास तत्कालीन सांसद पूर्व मंत्री विधायक डॉक्टर रामेश्वर उरांव, तत्कालीन विधायक वर्तमान सांसद सुखदेव भगत के कर कमलों द्वारा किया गया था और कहा था कि स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से क्षेत्र के लोगो को स्वास्थ्य सम्बन्धी काफी लाभ मिलेगा। काम भी शुरू हुआ बाद किसी कारणवश काम रुकी भी पुनः निविदा निकाली गई और 1 करोड़ 11 लाख की लागत से भवन चहारदीवारी वगैरह भी हुआ परन्तु न जाने क्यों विभाग को हस्तांतरित नहीं हो पाई और देखरेख के अभाव में पुनः खण्डर में तब्दील हो जा रही है। आज यह भवन जुआरियो, शराबियो, गंजेडीयो और दूसरे प्रकार के लोगो का अड्डा बन गया है। जिस उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया गया आज तक पूरा नहीं हुआ इस बीच में जिनके द्वारा शिलान्यास किया गया था वे मंत्री बने विधायक बने आज भी विधायक और सांसद हैं फिर भी कोई सुध लेने वाला नहीं है। क्षेत्र की जनता समाजसेवी,राजनीतिक कार्यकर्ता कई कई बार मंत्री,विधायक,सांसद, वरीय पदाधिकारियों को भवन को पूर्ण करते हुए उक्त भवन में कैरो में प्रखंड स्तर की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की मांग की। जिले के वरीय पदाधिकारी निरीक्षण भी किए लोगों को भरोसा भी दिलाए की जल्द ही भवन को दुरुस्त कराते हुए स्वास्थ्य सुविधा बहाल कराई जाएगी। परंतु वर्षों बीत गए उन पदाधिकारियों का तबादला भी हो गया। कई बार विधायक सांसद भी बदले पर नहीं बदली तो कैरो प्रखंड की जनता की किस्मत कि आज भी दशकों पुरानी व्यवस्था पर निर्भर हैं। मामले पर सीएस डॉ. राजू कच्छप ने बताया हैं कि भवन क्यों नहीं शुरू हो पाई, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा प्रखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles